Hardoi: टड़ियावां मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा क्षेत्र

भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को टड़ियावां मंडल में भव्य तिरंगा

Aug 12, 2026 - 19:21
5 Views
Hardoi: टड़ियावां मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को टड़ियावां मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विकासखंड परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग एवं बाजार होते हुए पुनः विकासखंड परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस दौरान आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मीना वर्मा, मंडल प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, मंडल अध्यक्ष अंबरीश द्विवेदी, मंडल प्रवासी नागेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, कृष्ण मोहन शुक्ला, मंडल महामंत्री अमित मिश्रा,  रामरहीस जीआईसी प्रधानाचार्य सुनील कुमार, रामऔतार वाजपेयी, मनोज तिवारी एवं योगेंद्र सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Also Read- CM Yogi Sambhal Visit: संभल को 550 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow