Hardoi: सीडीओ ने की गौशालाओं की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश, उत्कृष्ट केयरटेकर सम्मानित

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत

Jul 29, 2026 - 20:25
52 Views
Hardoi: सीडीओ ने की गौशालाओं की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश, उत्कृष्ट केयरटेकर सम्मानित
सीडीओ ने की गौशालाओं की समीक्षा: सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश, उत्कृष्ट केयरटेकर सम्मानित

Hardoi: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित मॉडल गौशालाओं, नंदी गौशालाओं, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, हरा चारा उत्पादन तथा 100 से कम गोवंश संख्या वाले आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त विकास खंडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गौवंश संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों पर समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले केयरटेकर शांति, नीरज, विश्राम एवं लाखन को छाता एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन केयरटेकरों ने गोवंशों की देखभाल, स्वच्छता, चारा व्यवस्था तथा आश्रय स्थलों के बेहतर संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे कर्मियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा तथा गोवंश संरक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खंड स्तर पर चयनित मॉडल गौशालाओं में भूसा घर, केयरटेकर कक्ष एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। नर, मादा, बछड़ों एवं बीमार गोवंशों का पृथक्करण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गोबर से गो-काष्ठ, दीपक एवं अन्य उत्पाद तैयार कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। नंदी गौशालाओं में नर गोवंशों की शीघ्र शिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए तथा सभी आश्रय स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें, जिससे सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। साथ ही चारागाह भूमि का विस्तार कर हरे चारे की पर्याप्त बुवाई कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow