Hardoi: गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योग समिति ने मनाया भव्य गुरु वंदन समारोह, योगाभ्यास, यज्ञ व गुरु सम्मान का हुआ आयोजन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार प्रातः शहीद उद्यान, हरदोई में पतंजलि योग समिति द्वारा श्रद्धा

By INA News Desk
Jul 29, 2026 - 18:59
26 Views
Hardoi: गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योग समिति ने मनाया भव्य गुरु वंदन समारोह, योगाभ्यास, यज्ञ व गुरु सम्मान का हुआ आयोजन

हरदोई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार प्रातः शहीद उद्यान, हरदोई में पतंजलि योग समिति द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योग समिति हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें उपस्थित साधकों ने योग साधना कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसके बाद पूज्य गुरु का वंदन करते हुए गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर योग परिवार की ओर से जिला प्रभारी हरिबंश सिंह को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिलीप कुमार गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, शिव प्रकाश सिंह, रामशरण पाल, प्रतिभा गुप्ता, रिंकी गुप्ता, मनोज मिश्रा तथा महिला प्रभारी विनीता पाण्डेय ने गुरु की महिमा का वर्णन किया और भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

समारोह में शशि मौर्य, नीता श्रीवास्तव, आशा सिंह, सुमन वाजपेयी, शालिनी अग्रवाल, रूबी गुप्ता, मालती सिंह, रेखा गुप्ता, संजू श्रीवास्तव, पारुल तिवारी, रेनू शुक्ला, युवा प्रभारी सोनू गुप्ता, ललित कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, हरिनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, पुत्तूलाल वर्मा, सुभाषचंद्र मौर्य, शैलेन्द्र मिश्रा, नत्थूलाल, श्यामा चरण मौर्य, विजय कुमार अस्थाना, रूपेश गुप्ता, बाबू सिंह, दयानाथ, अनूप कुमार तिवारी, रामप्रकाश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, मीरा गुप्ता, सरोज गुप्ता, भावना गुप्ता, रंजन सिंह, सुशीला यादव, संतोष शर्मा, कमला गौतम, रजनी वर्मा, रंजना देवी, संतोष वर्मा, पंकज वर्मा, किरन द्विवेदी, आर.पी. दिनकर, विजय दिनकर, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, महेंद्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement