Hardoi: शहीद उद्यान में जड़ी-बूटी दिवस धूमधाम से मनाया, आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर योग, पौधरोपण और औषधीय पौधों का वितरण

शहीद उद्यान हरदोई उ प्र मध्य में पतंजलियोग समित हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह एडवोकेट ने पूज्य आचार्य वाल कृष्ण

Aug 4, 2026 - 17:19
16 Views
Hardoi: शहीद उद्यान में जड़ी-बूटी दिवस धूमधाम से मनाया, आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर योग, पौधरोपण और औषधीय पौधों का वितरण
शहीद उद्यान में जड़ी-बूटी दिवस धूमधाम से मनाया, आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर योग, पौधरोपण और औषधीय पौधों का वितरण

Hardoi: शहीद उद्यान हरदोई उ प्र मध्य में पतंजलियोग समित हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह एडवोकेट ने पूज्य आचार्य वाल कृष्ण जी महाराज के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में खूब धूमधाम से मनाया। आज पहले योगाभ्यास कराया गया और साथ ही भजन कीर्तन गाए गए और उनके चरित्र चित्रण पर प्रकाश डालते हुए हरिबंश सिंह ने कहा कि पूज्य आचार्य श्री ने "जो लोग जड़ी बूटियों के महत्व को भूल गए थे" के बारे में जानकारी कर  लोगों को बताए और उनके प्रयोग व लाभ के बारे में बताए तथा लिपिबद्ध कर पुस्तकें भी कई भाषाओं  में छपाई कराकर पूरे विश्व में पहुँचाने का कार्य किए जो आज के युग में अद्भुत कार्य है , इसलिए उनके जन्म दिन को जड़ी बूटी दिवस के रूप में   मनाते हैं।

"जड़ी बूटी लगाओ - जीवन बचाओ" इसलिए आज उनकी सूक्ष्म उपस्थित में नमन करते हुए उनके दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की गई और औषधीय पौधों का बितरण , व  रोपण किए और लोगों को पौधों के रोपण के लिए प्रेरित किया गया जिससे "स्वस्थ-भारत  समृद्ध-भारत" की कल्पना साकार हो सके। पूज्य स्वामी रामदेव महाराज जिन्दाबादऔर पूज्य आचार्य वालकृष्ण जिन्दाबाद के नारे लगाए गए।

उक्त अवसर पर रामनरेश गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, रामशरण पाल, प्रतिभा गुप्ता, रिन्की गुप्ता, विनीता पाण्डेय, रेनू शुक्ला द्वारा पूज्य आचार्य श्री के चरित्र के बारे में बताया गया उनके प्रति भाव प्रकट करते हुए गीत गाएगए। तथा शशिकला सिंह,  सीमा मिश्रा,मीरा गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, सन्तोष गुप्ता, शारदा यादव, अनीता मिश्रा, माल्ती सिंह, रूबी गुप्ता, सरोज गुप्ता, कमला गौतम, पुत्तूलाल वर्मा, नत्थूलाल, अवधेश कुमार पाल, शिव स्वरूप, आर  पी दिनकर, रामप्रकाश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, बाबू सिंह, बृजेश कुमार शर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहकर कार्य क्रम सफल वनाया।

Also Read- Rahul Gandhi Statement on RSS: शिक्षा व्यवस्था से RSS को बाहर निकाला जाए, संसद में राहुल गांधी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow