Hardoi: सीडीओ ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jul 28, 2026 - 19:03
22 Views
Hardoi: सीडीओ ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश
सीडीओ ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित रूप से चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। 

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी को औषधि वाटिका बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Kangana Ranaut On Student Protests: "प्रदर्शन के वीडियो घिनौने, ये Generation Gutter है", कंगना रनौत के बयान से खड़ा हुआ बड़ा विवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow