Bazpur: पीपलपड़ाव रेंज में कीमती पेड़ों का अवैध कटान, लकड़ी तस्करों के नेटवर्क पर गंभीर आरोप

पीपलपड़ाव रेंज के जंगलों से बेशकीमती पेड़ों को लकड़ी तस्करों द्वारा काटे जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जंगल में

Jul 28, 2026 - 17:39
37 Views
Bazpur: पीपलपड़ाव रेंज में कीमती पेड़ों का अवैध कटान, लकड़ी तस्करों के नेटवर्क पर गंभीर आरोप
पीपलपड़ाव रेंज में कीमती पेड़ों का अवैध कटान, लकड़ी तस्करों के नेटवर्क पर गंभीर आरोप

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

​बाजपुर। पीपलपड़ाव रेंज के जंगलों से बेशकीमती पेड़ों को लकड़ी तस्करों द्वारा काटे जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जंगल में पेड़ कटे होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पीपलपड़ाव के जंगलों से काटे गए इन बेशकीमती पेड़ों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। ​ऊधमसिंह नगर की पीपलपड़ाव रेंज से सामने आए इस वीडियो में जंगल के अंदर कई बड़े और कीमती पेड़ों के कटे हुए ठूंठ साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय दर्शकों द्वारा साझा किया गया है।

वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि आखिर किसके इशारे पर इतने बड़े पैमाने पर जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है? लोगों का कहना है कि यदि यह कटान वैध है, तो वन विभाग को इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए; और यदि यह कटान अवैध है, तो इसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल इस वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। हाल के दिनों में पीपलपड़ाव रेंज से लकड़ी कटान और कथित तस्करी से जुड़े कई दावे सामने आ चुके हैं, हालांकि इन आरोपों पर अभी तक वन विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

Also Read- Indian Culture: प्रकृति संरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश, संस्कृत सुभाषित साझा कर बताया मानवता के कल्याण का मार्ग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow