Mussoorie: मसूरी के पास कैम्पटी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो भवन सील, स्थानीयों में रोष, प्रशासन ने दी सख्ती की चेतावनी। 

मसूरी के पास  टिहरी ज़िला स्तरीय विकास प्राधिकरण कैम्पटी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सचिन (ठेकेदार) और

Apr 28, 2026 - 13:52
42 Views
Mussoorie: मसूरी के पास कैम्पटी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो भवन सील, स्थानीयों में रोष, प्रशासन ने दी सख्ती की चेतावनी। 
मसूरी के पास कैम्पटी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो भवन सील, स्थानीयों में रोष, प्रशासन ने दी सख्ती की चेतावनी। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर   

मसूरी के पास  टिहरी ज़िला स्तरीय विकास प्राधिकरण कैम्पटी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सचिन (ठेकेदार) और विनोद राणा के दो भवनों को सील कर दिया गया। इस कदम के बाद क्षेत्र में विवाद और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्राधिकरण के अनुसार, संबंधित भवनों का निर्माण बिना अनुमति किया गया था। उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम 1973 (संशोधित 2013) के तहत पहले नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे। सुनवाई के बाद निर्माण अवैध पाए जाने पर धारा 28ए के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों और प्रवेश राणा ने आरोप लगाया कि विभाग केवल कुछ लोगों को निशाना बना रहा है, जबकि क्षेत्र में कई अन्य अवैध निर्माण अब भी मौजूद हैं। लोगों ने सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सभी अवैध निर्माणों पर समान कार्रवाई की मांग की है।

वहीं छममसन ब्ींूसं ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो आगे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही अन्य मामलों में भी जांच जारी है और जल्द और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। प्रभावित पक्षों का कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है, जबकि प्रशासन ने इसे निराधार बताते हुए कार्रवाई को निष्पक्ष बताया है। फिलहाल, कैम्पटी में अवैध निर्माण पर यह कार्रवाई बड़ा मुद्दा बनती जा रही है, जहां एक ओर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय विरोध तेज होने के संकेत हैं।

Also Read- ग्वालियर फैमिली कोर्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा: ननद को 'सौतन' बताकर महिला ने हासिल किया एकतरफा तलाक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow