Mussoorie: मसूरी में सियासत गरमाई, सुनील उनियाल ‘गामा’ ने ठोका टिकट का दावा।

पटरी व्यापारियों से मुलाकात के बाद बोले “बीजेपी से लड़ूंगा चुनाव”, विकास कार्यों और पर्यटन पर भी रखी बात

Apr 23, 2026 - 16:31
49 Views
Mussoorie: मसूरी में सियासत गरमाई, सुनील उनियाल ‘गामा’ ने ठोका टिकट का दावा।
सुनील उनियाल गामा पूर्व मेयर और वरिश्ठ नेता भाजपा उत्तराखंड

रिपोर्टर सुनील सोनकर 

मसूरी। मसूरी में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील उनियाल गामा के मसूरी दौरे ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। गामा ने खुलकर मसूरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दावा ठोकते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

मसूरी पहुंचकर उन्होंने शहीद स्थल पर लंबे समय से धरने पर बैठे पटरी व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

“टिकट मिला तो भारी मतों से जीतेंगे”
गामा ने कहा कि उन्होंने भाजपा से मसूरी सीट के लिए अपनी दावेदारी रखी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी। उन्होंने दावा किया कि मसूरी विधानसभा सीट भाजपा की मजबूत सीट है और यहां से जिसे भी पार्टी टिकट देगी, वह भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

पर्यटन और विकास पर फोकस

उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मसूरी में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में शहर की व्यवस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है। गामा ने बताया कि मसूरी-गुरुकुल मार्ग को शुरू करने, वैकल्पिक सड़कों की तलाश और पार्किंग निर्माण को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन का जिक्र

उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा मसूरी के विकास को लेकर किए गए जिक्र का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन नगरी को और व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीर हैं। साथ ही पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की भी सराहना की।

विपक्ष पर तंज, बीजेपी पर भरोसा

गामा ने कहा कि विपक्ष के आरोपों से भाजपा को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर काम करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में उत्तराखंड में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
Also Read- West Bengal elections: सैंड-कोल-लैंड-कैटल माफिया चूस रहे बंगाल, पर ममता दीदी को सिर्फ जय श्रीराम के नारे से चिढ़: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow