Sambhal: बीजेपी नेता राजेश सिंघल पर पुलिस का शिकंजा, लाइसेंसी रिवॉल्वर जमा करने का नोटिस चस्पा। 

सम्भल जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के खिलाफ

Apr 23, 2026 - 16:40
91 Views
Sambhal: बीजेपी नेता राजेश सिंघल पर पुलिस का शिकंजा, लाइसेंसी रिवॉल्वर जमा करने का नोटिस चस्पा। 
बीजेपी नेता राजेश सिंघल पर पुलिस का शिकंजा, लाइसेंसी रिवॉल्वर जमा करने का नोटिस चस्पा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना असमोली के प्रभारी निरीक्षक द्वारा सिंघल के सम्भल स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें लाइसेंसी रिवॉल्वर तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले वर्ष दर्ज एक मामले के तहत की गई है, जिसमें बीजेपी नेता के कर्मचारी पर रिवॉल्वर लहराने का आरोप लगा था। इस घटना के संबंध में असमोली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और जांच के दौरान यह मामला गंभीर पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने लाइसेंसधारी हथियार की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह कदम उठाया। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राजेश सिंघल को अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निर्धारित समय के भीतर थाना असमोली में जमा करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार मौखिक और लिखित रूप से सूचित किया जा चुका था, लेकिन अनुपालन न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां इसे कानून का सख्त पालन बता रहे हैं, वहीं बीजेपी खेमे में इसको लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में की जा रही है और किसी भी व्यक्ति को नियमों से ऊपर नहीं माना जाएगा।

Also Read- Sambhal: राहुल गांधी को आतंकवादी कहना खुद आतंक फैलाना’—नीतीश राणे के बयान पर कांग्रेस का पलटवार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow