Sambhal: सम्भल में दलितों पर कहर! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस दबिश के बाद आरोपी फरार।

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जयसिंह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दलित

Apr 23, 2026 - 16:52
 0  13
Sambhal: सम्भल में दलितों पर कहर! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस दबिश के बाद आरोपी फरार।
सम्भल में दलितों पर कहर! मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस दबिश के बाद आरोपी फरार।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जयसिंह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दलित समुदाय के लोगों ने गांव के ठाकुर समाज के कुछ लोगों पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उनके साथ यह पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन उन्हें निशाना बनाया जाता है और बेवजह प्रताड़ित किया जाता है।

पीड़ित दलितों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उनके साथ मारपीट करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं, जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो आरोपियों ने दोबारा हमला करने की चेतावनी भी दी, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सीओ बहजोई के कार्यालय में पीड़ित दलितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Also Read- योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में बड़ा संदेश: नीयत साफ हो तो बदलती है नियति, 1055 करोड़ की 497 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।