Hardoi: राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज न्योरादेव का शानदार रिजल्ट: हाईस्कूल में रानू, इंटर में निर्भय यादव टॉपर, 100% परिणाम।

जिसमें रानू ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रानू ने 93%प्रतिशत (600 में से 558अंक) हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान

By INA News Desk
Apr 23, 2026 - 17:46
41 Views
Hardoi: राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज न्योरादेव का शानदार रिजल्ट: हाईस्कूल में रानू, इंटर में निर्भय यादव टॉपर, 100% परिणाम।
राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज न्योरादेव का शानदार रिजल्ट: हाईस्कूल में रानू, इंटर में निर्भय यादव टॉपर, 100% परिणाम।

हरदोई: जिसमें रानू ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रानू ने 93%प्रतिशत (600 में से 558अंक) हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके बाद  शौर्य प्रताप सिंह ने 88%प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकी अनुपम सिंह 81%प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।इस वर्ष विद्यालय से कुल 126 छात्र-छात्राएं हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे।सभी छात्र /छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए है। 

इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में निर्भय यादव ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्भय यादव ने 86प्रतिशत (500 में से 430 अंक) अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके बाद श्रेयश ने 82प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि रीतेश यादव 81 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।इस वर्ष विद्यालय से कुल 101 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों प्रथम श्रेणी या उससे अधिक अंकों से सफलता प्राप्त की।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हर्ष वर्धन सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Also Read- 'हमको जो सही बुझाता है, वही बोलते हैं'- अनंत सिंह का दोटूक बयान; कहा- छिपकर पीने से बढ़ रही है बीमारी और मौतें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow