Lucknow : लखनऊ पुलिस ने हवाला की रकम लूटने वाले 5 बदमाशों को दबोचा, 45 लाख रुपये और स्कार्पियो बरामद

पुलिस उपायुक्त पूर्वी दीक्षा शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अतुल कुमार रावत, विशाल सिंह, राहुल यादव, आकाश यादव और अमित कुमार गुप्ता शामिल हैं। इन लोगों ने 4 अप्रैल को योजना ब

Apr 11, 2026 - 00:22
 0  4
Lucknow : लखनऊ पुलिस ने हवाला की रकम लूटने वाले 5 बदमाशों को दबोचा, 45 लाख रुपये और स्कार्पियो बरामद
Lucknow : लखनऊ पुलिस ने हवाला की रकम लूटने वाले 5 बदमाशों को दबोचा, 45 लाख रुपये और स्कार्पियो बरामद

लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला की मोटी रकम लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कठौता झील के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 45 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुई है। इस गिरोह का सरगना और दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी दीक्षा शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अतुल कुमार रावत, विशाल सिंह, राहुल यादव, आकाश यादव और अमित कुमार गुप्ता शामिल हैं। इन लोगों ने 4 अप्रैल को योजना बनाकर लूट को अंजाम दिया था। गुजरात निवासी निकुल सिंह जडेजा ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनका चालक अयोध्या से व्यापार की रकम लेकर लखनऊ आ रहा था। विभूतिखंड क्षेत्र में एक होटल के पास बिना नंबर की स्कार्पियो से आए बदमाशों ने चालक को धक्का देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें और 48 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुँचने में सफल रही। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों ने कुल 75 लाख रुपये लूटे थे, जिनमें से 30 लाख रुपये फरार साथियों के पास हैं। जांच में यह भी सामने आया कि लूट की यह साजिश दो महीने पहले रची गई थी। चालक ने ही अपने रिश्तेदारों के जरिए बदमाशों को रकम की जानकारी दी थी। पुलिस अब इस भारी नकदी के स्रोत की भी जांच कर रही है कि यह पैसा किसका था और कहाँ भेजा जा रहा था।

Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow