Bahraich : मतदाता सूची में भारी बदलाव, साढ़े चार लाख के करीब नाम हटे, सदर विधानसभा में सबसे बड़ी कटौती

मतदाताओं के कम होने का सबसे ज्यादा असर बहराइच सदर विधानसभा क्षेत्र में पड़ा है, जहाँ सबसे अधिक 90 हजार 508 नाम काटे गए हैं। वहीं पयागपुर विधानसभा में सबसे कम बदलाव हुआ है, यहाँ सूची से 41 ह

Apr 11, 2026 - 00:21
 0  3
Bahraich : मतदाता सूची में भारी बदलाव, साढ़े चार लाख के करीब नाम हटे, सदर विधानसभा में सबसे बड़ी कटौती
Bahraich : मतदाता सूची में भारी बदलाव, साढ़े चार लाख के करीब नाम हटे, सदर विधानसभा में सबसे बड़ी कटौती

बहराइच जिले में मतदाता सूची के नए आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। पुनरीक्षण के बाद जारी हुई संशोधित सूची के अनुसार, जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 22 लाख 21 हजार 435 रह गई है। इससे पहले मतदाताओं की संख्या 26 लाख 48 हजार 344 थी, जिसका मतलब है कि जिले भर से कुल 4 लाख 26 हजार 889 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

मतदाताओं के कम होने का सबसे ज्यादा असर बहराइच सदर विधानसभा क्षेत्र में पड़ा है, जहाँ सबसे अधिक 90 हजार 508 नाम काटे गए हैं। वहीं पयागपुर विधानसभा में सबसे कम बदलाव हुआ है, यहाँ सूची से 41 हजार 702 नाम बाहर हुए हैं। जिले की अन्य सीटों की बात करें तो नानपारा से 72,138, कैसरगंज से 61,969 और बलहा से 66,571 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। इसके अलावा मटेरा में 47,474 और महसी में 45,842 नाम हटाए गए हैं।

चुनाव से पहले मतदाता सूची में हुए इस बड़े फेरबदल ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। इतनी बड़ी संख्या में नाम हटने के बाद अब सभी पार्टियाँ नए समीकरणों को समझने में जुट गई हैं। मतदाता आधार में आई इस कमी का सीधा असर आने वाले चुनावों की रणनीति और नतीजों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow