Hardoi : हरदोई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान
जनपद के सभी 3548 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। उनकी मदद के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम, प्राविधिक सहायक, बैंक सखी और विद्युत सखी आदि सहयोगी
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर हरदोई जनपद में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत फार्म-6 और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी दस्तावेज एकत्र करने तथा उन्हें बीएलओ ऐप के जरिए डिजिटल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज या सरकारी भवन जहां मतदान केंद्र बने हैं, वे खुले रहेंगे। वहां सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।
जनपद के सभी 3548 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। उनकी मदद के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम, प्राविधिक सहायक, बैंक सखी और विद्युत सखी आदि सहयोगी मौजूद रहेंगे। ये लोग फार्म-6 और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले दस्तावेज इकट्ठा करेंगे तथा बीएलओ के माध्यम से बीएलओ ऐप पर उनका डिजिटलीकरण सुनिश्चित करेंगे।
You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा
What's Your Reaction?











