Hardoi : सीएसआर फंड बैठक में गुणवत्ता पर जोर, कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि मौजूदा सीएसआर इकाइयों के अलावा यदि कोई नई इकाई जुड़ती है तो उसे डेटाबेस में शामिल करें। जिले में स्थापित हर सीएसआर कंपनी अपनी धनरा
विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में सीएसआर फंड संबंधी बैठक हुई। उन्होंने पिछली बैठक में दिए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कराए जाएं। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों के कंप्यूटर और संगीत प्रशिक्षण के लिए उपकरण खरीदने के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधियों से कहा कि विभागों के साथ समन्वय बनाकर बाकी कार्य जल्द से जल्द पूरे करें।
उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि मौजूदा सीएसआर इकाइयों के अलावा यदि कोई नई इकाई जुड़ती है तो उसे डेटाबेस में शामिल करें। जिले में स्थापित हर सीएसआर कंपनी अपनी धनराशि का उपयोग जनपद में ही विकास कार्यों में करे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के सीएसआर फंड की तैयारी अभी से शुरू कर दें। बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, आईटीआई प्रधानाचार्य, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा
What's Your Reaction?











