Sambhal: सम्भल में ‘इलाज’ बना मौत का कारण! 16 वर्षीय मोनम की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में हंगामा, जांच शुरू।

सम्भल जनपद के चंदौसी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कथित गलत उपचार के चलते 16 वर्षीय किशोरी मोनम की मौत का मामला

Apr 23, 2026 - 16:27
62 Views
Sambhal: सम्भल में ‘इलाज’ बना मौत का कारण! 16 वर्षीय मोनम की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में हंगामा, जांच शुरू।
डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के चंदौसी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कथित गलत उपचार के चलते 16 वर्षीय किशोरी मोनम की मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना तहसील रोड असालतपुर जारई स्थित सिटी हॉस्पिटल की बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी बेटी की जान चली गई। इतना ही नहीं, जब उन्होंने डॉक्टरों से जवाब मांगा तो उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस आरोप के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है और अस्पताल के रिकॉर्ड व इलाज से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। किशोरी की मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Also Read- West Bengal elections: सैंड-कोल-लैंड-कैटल माफिया चूस रहे बंगाल, पर ममता दीदी को सिर्फ जय श्रीराम के नारे से चिढ़: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow