Bazpur: पालिका चेयरमैन व सभासदों ने दिया धरने को समर्थन, निलम्बन वापसी व वेतन देने की करी माँग

निलम्बन वापसी की माँग को लेकर धरनारत बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक

Jul 28, 2026 - 17:32
47 Views
Bazpur: पालिका चेयरमैन व सभासदों ने दिया धरने को समर्थन, निलम्बन वापसी व वेतन देने की करी माँग
पालिका चेयरमैन व सभासदों ने दिया धरने को समर्थन, निलम्बन वापसी व वेतन देने की करी माँग

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर: निलम्बन वापसी की माँग को लेकर धरनारत बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल के धरने को नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व वार्ड सभासदों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों से निलम्बन वापिस लिये जाने एवं समिति कर्मियों को पिछले तीन माह का वेतन दिये जाने की माँग की। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों का बेवजह उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान समिति प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान द्वारा ज्ञापन रिसीव न किये जाने पर सभासदों की उनसे तीखी नोंकझोंक भी हुई। वार्ड सभासदों ने समिति प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान पर दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानान्तरण की माँग भी की। इस मौके पर सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, शबनम, रामेश्वरी देवी, राजबाला भारती, महेश कुमार आशू, सिमरन चानना, शहनाज, सिंह स्वरूप भारती, आदित्य चानना, हामिद अली, मौ. आसिफ, अनवर हुसैन, समिति डायरेक्टर राहत अली, राधे सैनी, नजाकत अली, एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इदरीश अहमद, मुफाईद प्रधान, शमशेर अली, अमरनाथ शर्मा आदि थे। उधर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल का निलम्बन वापसी की माँग को लेकर समिति कार्यालय में धरना जारी है।

Also Read- Mussoorie: दिल्ली के छात्र बोले- एकता की ताकत से मिली जीत, मसूरी में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल युवाओं के संघर्ष को किया सलाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow