Bazpur: नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य बोले.. भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार

चीनी मिल बाजपुर के स्क्रैप घोटालेबाजों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर चीनी मिल गेट पर चीनी मिल श्रमिकों, कांग्रेसियों

By INA News Desk
Jul 28, 2026 - 17:28
35 Views
Bazpur: नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य बोले.. भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार
नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य बोले.. भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर l चीनी मिल बाजपुर के स्क्रैप घोटालेबाजों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर चीनी मिल गेट पर चीनी मिल श्रमिकों, कांग्रेसियों व किसानों का धरना आज सातवें दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप को लेकर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास मौजूद है। स्क्रैप बिक्री को लेकर अपनाई गई टेण्डर प्रक्रिया खामियों से भरी है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। धाकड़ धामी की सरकार चीनी मिल में सरेआम डकैती डालने वालों को बचा रही है। भाजपा सरकार बाजपुर चीनी मिल को बंद करना चाहती है। इतने बड़े घोटाले में एक सुरक्षागार्ड के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाना संदेहास्पद है।

किसानों व कर्मचारियों की हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक यह तंबू गड़ा रहेगा। भाजपा सरकार की निगाहें किसानों की जमीनों पर है। सूबे की तानाशाह सरकार बाजपुर के 20 गाँव के मसले को सुलझाने को तैयार नहीं है। सरकार की नीयत में खोट है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनमुद्दों से भाग रहे हैं। आर्य ने कहा कि 2027 में जनता बदलाव को तैयार है। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि सुनियोजित तरीके से चीनी मिल को दोनों हाथों से लूटने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी मछलियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न कर छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने स्क्रैप घोटाले में लिप्त चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सहित अन्य मिल अधिकारियों के विरू( मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने की माँग की। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल में डकैती करने वालों का अगला टारगेट काशीपुर है। अब उन्होंने काशीपुर सूत मिल काटने की तैयारी कर ली है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, विधायक प्रतिनिधि डी.के.जोशी, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष स. हरमिन्दर सिंह ढ़िल्लन लाडी जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कदीर अहमद, भाकियू नेता प्रताप सिंह संधू, विजेन्द्र सिंह डोगरा, कांग्रेस के जिला महासचिव हरदेव सिंह संधू, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव हरभजन सिंह, बलवीर सिंह कालू, लाल सिंह, अजयदीप ढ़ौंढ़ियाल,  नितिन बिष्ट, हामिद अली, जसवन्त सिंह, अनुराग गर्ग आदि थे।

Also Read- Bazpur: शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर श्रमिकों ने दिया धरना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow