Sambhal News: गठबंधन में कांग्रेस अब नहीं बनेगी 'छोटा भाई', जौहर यूनिवर्सिटी पर नासिर चौधरी का सरकार पर हमला

Sambhal: कांग्रेस नेता नासिर चौधरी ने कहा कि पार्टी अब गठबंधन में छोटे भाई की भूमिका नहीं निभाएगी। जौहर यूनिवर्सिटी मामले में सरकार पर चयनात्मक कार्रवाई का आरोप।

Jul 19, 2026 - 21:29
 0  34
Sambhal News: गठबंधन में कांग्रेस अब नहीं बनेगी 'छोटा भाई', जौहर यूनिवर्सिटी पर नासिर चौधरी का सरकार पर हमला

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी ने संगठन विस्तार, गठबंधन की राजनीति और जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 27 जुलाई को दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अल्पसंख्यक और दलित समाज का बड़ा सम्मेलन व प्रदर्शन करने जा रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर वह सम्भल आए हैं।

संगठन में गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के सवाल पर नासिर चौधरी ने कहा कि सम्भल कांग्रेस का मजबूत जिला है और सभी वरिष्ठ नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने संगठन में किसी तरह की खींचतान से इनकार किया। राहुल गांधी से सम्भल के उलेमाओं की मुलाकात न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी पूरे देश के लोगों से मिल रहे हैं और समय मिलने पर सम्भल के उलेमाओं से भी जरूर मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उलेमा मिलना चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ खड़ा है। गठबंधन को लेकर इमरान मसूद के बयान पर नासिर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ नहीं है, लेकिन अब "छोटे भाई" की भूमिका स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस बराबरी की हिस्सेदारी के साथ ही गठबंधन करेगी। जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पहले ही सवाल उठा चुके हैं कि जब कई सरकारी भवनों और संस्थानों के नक्शे तक पास नहीं हैं, तो केवल जौहर यूनिवर्सिटी को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे चयनात्मक कार्रवाई बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, मुशीर खान तरीन, आरिफ़ खान तनवीर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, जिला  उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष डी. के. वाल्मीकि, सलीम सैफी, नगर अध्यक्ष चंदौसी संजीव साहू, पुरुषोत्तम पाल, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष आरटीआई विभाग अमित उठवाल, राशिद सैफी, मोहम्मद इरशाद, नोमान हैदर, तहसील सैफी, राहत जान, तब्बन खान, सरफराज सैफी, नईम अंसारी, कलीम अंसारी, अंजन मंसूरी, इरफान खान, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अकील अहमद, हाजी मरगूब आलम, शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम, कासिम खान, डॉ. मरगूब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, माइनॉरिटी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow