Sambhal News: संभल में भाजपा नेता राजेश सिंघल ने किया नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन, सीएम योगी की सभा में न आने की वजह बताई

Sambhal: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संभल में एक नए व्यापारिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा में गैरहाजिरी पर स्थिति साफ की।

Jul 19, 2026 - 21:32
 0  81
Sambhal News: संभल में भाजपा नेता राजेश सिंघल ने किया नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन, सीएम योगी की सभा में न आने की वजह बताई

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल की सब्जी मंडी पंजाबी मार्किट में रविवार को एक गुड्डू कन्फेक्शनरी स्टोर का शुभारंभ भाजपा नेताओं और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि समाजसेवी सुशील कुमार गर्ग के सौजन्य से इस नए प्रतिष्ठान का पुनः शुभारंभ हुआ है।

राजेश सिंघल ने कहा कि इस अवसर पर भाजपा नेताओ और कई समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सुशील गर्ग और उनके परिवार को नए व्यापार की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान लगातार प्रगति करे और समाज व देश की सेवा का माध्यम बने। इस दौरान जब उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को हुई सभा में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को विराम देते हुए साफ कहा कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसी वजह से वह मुख्यमंत्री की सभा में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी अनुपस्थिति के पीछे केवल स्वास्थ्य संबंधी कारण थे और कोई अन्य वजह नहीं थी। राजेश सिंघल के इस बयान के बाद उनकी गैरहाजिरी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow