UP Politics News: मुख्यमंत्री के बयान पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का पलटवार, संभल में जौहर यूनिवर्सिटी और विकास पर उठाए सवाल

Sambhal News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश नफरत से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा।

Jul 19, 2026 - 21:36
 0  32
UP Politics News: मुख्यमंत्री के बयान पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का पलटवार, संभल में जौहर यूनिवर्सिटी और विकास पर उठाए सवाल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भल दौरे के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उनके बयानों पर तीखा पलटवार किया। मुख्यमंत्री के "तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री तुर्क शब्द से भयभीत नजर आते हैं, जबकि तुर्कों का इतिहास देश की आजादी और निर्माण से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक धरोहरें भी उसी इतिहास की पहचान हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से जनता को रोजगार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी घोषणाओं की उम्मीद थी, लेकिन उनका भाषण केवल हिंदू-मुस्लिम और इतिहास तक सीमित रहा। उन्होंने 569 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को भी चुनावी घोषणा बताते हुए कहा कि ये पहले से स्वीकृत योजनाएं हैं और इनके पूरा होने पर सवाल खड़े किए। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर भी सांसद बर्क ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय किसी परिवार का नहीं बल्कि प्रदेश और देश के छात्रों के भविष्य का संस्थान है। यदि कोई कमी है तो कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन बुलडोजर चलाने की बात अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायपालिका से इंसाफ मिलेगा और विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर संघर्ष करेगी। प्रेस वार्ता में सांसद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए विवाद खड़े कर रही है। सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए बर्क ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है और कहा कि उनकी पार्टी संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठाएगी। अंत में सांसद ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, शिक्षा और तरक्की पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि देश नफरत से नहीं, बल्कि संविधान और इंसाफ के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow