Bazpur: शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर श्रमिकों ने दिया धरना

शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दर्जनों श्रमिकों ने फैक्ट्री के गेट पर सांकेतिक धरना

Jul 27, 2026 - 16:51
33 Views
Bazpur: शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर श्रमिकों ने दिया धरना

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

​बाजपुर। शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दर्जनों श्रमिकों ने फैक्ट्री के गेट पर सांकेतिक धरना देकर करोड़ों रुपये की रिकवरी करने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि डी.के. जोशी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिन में प्रधान प्रबंधक ने फैक्ट्री के श्रमिक से तहरीर दिलवाकर कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ स्क्रैप चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।​उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग द्वारा एक तहरीर दी गई तथा दूसरी तहरीर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा प्रधान प्रबंधक सहित अन्य घोटालेबाजों के खिलाफ कोतवाली में देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा जांच के नाम पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
​उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही है और यह आर-पार की होगी। कोतवाली पुलिस को दोनों तहरीरों पर मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा। यदि कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो अगला धरना कोतवाली के गेट पर होगा। उन्होंने कहा कि धरना तभी समाप्त होगा जब पुलिस के द्वारा मुकदमा लिखकर एफआईआर (FIR) की कॉपी हमारे हाथों में दी जाएगी।
​नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि स्क्रैप घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कल धरने पर मौजूद रहेंगे और शुगर फैक्ट्री का निरीक्षण भी करेंगे। इस मौके पर अनुराग गर्ग, अभिषेक तिवारी, जीवन चंद आदि उपस्थित थे।

Also Read- Mussoorie: दिल्ली के छात्र बोले- एकता की ताकत से मिली जीत, मसूरी में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल युवाओं के संघर्ष को किया सलाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow