Bazpur: घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई को कांग्रेस व भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

चीनी मिल बाजपुर में हुए स्क्रैप घोटाले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच कराये जाने एवं घोटाले में लिप्त चीनी मिल प्रधान

By INA News Desk
Jul 23, 2026 - 16:35
22 Views
Bazpur: घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई को कांग्रेस व भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई को कांग्रेस व भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl चीनी मिल बाजपुर में हुए स्क्रैप घोटाले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच कराये जाने एवं घोटाले में लिप्त चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सहित अन्य मिल अधिकारियों को तत्काल निलम्बित किये जाने की माँग को लेकर कांग्रेस व भारतीय किसान यूनियन ;टिकैतद्ध के कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल गेट पर दूसरे दिन भी धरना दिया। चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि सुनियोजित तरीके से चीनी मिल को दोनों हाथों से लूटने का कार्य किया जा रहा है। बड़ी मछलियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न कर छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने स्क्रैप घोटाले में लिप्त चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सहित अन्य मिल अधिकारियों को तत्काल निलम्बित किये जाने की माँग की। उन्होंने कहा कि जब तक माँग पूर्ण नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा। घोटालेबाजों के खिलाफ कार्यवाही की माँग को लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग  नें शुगर फैक्ट्री बाजपुर के काँटे की पर्ची (गेट पास) पर 63 कुण्डल बजन और उसी गाड़ी की बाहर के किसान काँटे पर 222.40 कुण्डल बजन आया है, और वो गाड़ी थाने में मौजूद है l 21 जुलाई समय शाम 04:00 बजे आपको सौंप दी थी, ऐसी 65 गाड़ी और निकली है l उन्होंने कहा करोड़ों रुपए का स्क्रैप घोटाला किया गया है किसने की धरोहर को लूटा जा रहा हैl उन्होंने कहा उच्च स्तरीय जांच करा कर इनको निलंबित कराएंगे और घोटाले बाजों के चेहरे को बेनकाब करेंगे l इस मौके पर भाकियूं ;टिकैतद्ध के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, विधायक प्रतिनिधि डी.के.जोशी,फौजी कॉलोनी सहकारी समिति के अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रंधावा 
नवदीप सिंह कंग, कांग्रेस के जिला महासचिव हरदेव सिंह संधू,वरुण कपूर.प्रताप सिंह संधू, विजेन्द्र सिंह डोगरा,यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव हरभजन सिंह, बलवीर सिंह कालू, बी.डी.मिश्रा, जसवन्त सिंह, विक्की सरन, यशोदा जोशी, शकुन्तला देवी आदि थे।

Also Read- Jairam Ramesh Statement: 240 सीट आने के बाद उन्हें लगा निष्पक्ष चुनाव से बहुमत नहीं मिलेगा, जयराम रमेश का बीजेपी पर तीखा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow