Bazpur: बाजपुर के सभासदों ने लखनऊ में स्वच्छता एवं स्मार्ट सिटी माॅडल का अध्ययन किया

उत्तराखण्ड के शहरी विकास विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित नगर पालिका परिषद

Jul 23, 2026 - 16:41
18 Views
Bazpur: बाजपुर के सभासदों ने लखनऊ में स्वच्छता एवं स्मार्ट सिटी माॅडल का अध्ययन किया
बाजपुर के सभासदों ने लखनऊ में स्वच्छता एवं स्मार्ट सिटी माॅडल का अध्ययन किया

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl उत्तराखण्ड के शहरी विकास विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित नगर पालिका परिषद बाजपुर के दो सभासदों जगतजीत सिंह व राजदीप तिवारी ने नगर निगम लखनऊ में स्वच्छता एवं स्मार्ट सिटी माॅडल का अध्ययन किया। बाजपुर के सभासदों ने उत्तराखण्ड की बेटी एवं नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल से भी भेंटवार्ता की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्नेहपूर्वक पटका पहनाकर सभासदों का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, जनसहभागिता आधारित पहलों तथा यूपी दर्शन पार्क, भरवारा एसटीपी एवं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सहित विभिन्न स्मार्ट परियोजनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे।

Also Read- Bazpur: पगड़ी की बैअदबी एवं मारपीट को लेकर कोतवाल को दी तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow