Bazpur: सहकारी समिति में निलंबन पर बवाल, तीन डायरेक्टर धरने पर; तालाबंदी की चेतावनी

बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष नईम अहमद व प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान ने वित्तीय अनियमितता

Jul 23, 2026 - 16:47
23 Views
Bazpur: सहकारी समिति में निलंबन पर बवाल, तीन डायरेक्टर धरने पर; तालाबंदी की चेतावनी
सहकारी समिति में निलंबन पर बवाल, तीन डायरेक्टर धरने पर; तालाबंदी की चेतावनी

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर l बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष नईम अहमद व प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान ने वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता के चलते समिति के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल को निलम्बित कर समिति मुख्यालय से सम्ब( किया है। वहीं समिति के तीन डायरेक्टरों राहत अली, राधे सैनी व नजाकत अली ने निलम्बन कार्यवाही को द्वेषभावना पूर्ण की गई कार्यवाही करार देते हुए निलंबित आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल को साथ लेकर उनके समर्थन में समिति मुख्यालय पर धरना प्रारम्भ कर दिया है। धरने पर बैठे डायरेक्टरों का कहना है कि पिछले तीन माह से समिति कर्मियों को वेतन नहीं मिला है, जिसकी आवाज उनके द्वारा बोर्ड बैठक में उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समिति अध्यक्ष नईम अहमद द्वारा समिति के कराहे को किराये पर लिया गया, जिसका 52 हजार रूपये किराया उनके द्वारा समिति कार्यालय में जमा नहीं किया गया।

समिति के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल  द्वारा समिति अध्यक्ष से किराया जमा करने को कहा गया था तो उनके हाथ में निलम्बन पत्र पकड़ा दिया गया। डायरेक्टरों ने समिति अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पर मनमानी करने व कर्मचारियों के विरू( द्वेषभावना  पूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों का पिछले तीन माह का वेतन दिये जाने एवं समिति के पूर्व प्रभारी सचिव/ आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल का निलम्बन वापिस लिये जाने की माँग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि माँग पूर्ण न हुई तो कल से समिति मुख्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। उधर समिति अध्यक्ष नईम अहमद व प्रबंध निदेशक संजय सिंह चौहान ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही की गई है। कराहे के किराये को जल्द समिति मुख्यालय में जमा कराया जाएगा।

Also Read- Mussoorie: मसूरी में ‘मलबा बम’ का कहर, पांच बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow