Bazpur: दर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 खो-खो एवं नार्थ जोन 1 की योगासन प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक सी.बी.एस.ई. द्वारा में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 चैम्पियनशिप

Jul 23, 2026 - 16:55
37 Views
Bazpur: दर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 खो-खो एवं नार्थ जोन 1 की योगासन प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ
दर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 खो-खो एवं नार्थ जोन 1 की योगासन प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक सी.बी.एस.ई. द्वारा में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 19 चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिनांक 22 जुलाई 2026 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र पाण्डेय (सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स उत्तराखण्ड सरकार अमरजीत सिंह लाडी  (नेशनल शूटर, 3 पैरा कमाण्डो भारतीय सेना), सी.बी.एस.ई. ऑब्जरवर राहुल राणा सहित विद्यालय प्रबन्धिका रश्मि विज,गौरव विज, डोली विज एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।​

इस प्रतियोगिता में मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल का लक्ष्य विश्व स्तरीय प्रबन्धन से लेकर गर्मजोशी से भरे स्वागतपूर्ण माहौल में युवा खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक आदर्श एवं श्रेष्ठ मंच प्रदान करना है। इस चैम्पियनशिप में भारत के नार्थ जोन स्थित सी.बी.एस.ई. स्कूलों के लगभग 80 विद्यालय एवं 900 से 1000 खिलाडी प्रतिभाग कर रहे हैं।

​प्रतियोगिता में किरन कुमार जोशी, शशिकान्त ओझा, विद्यालय के कोच लोकेश अधिकारी, कोच कुंदन सिंह कार्की, प्रदीप पाण्डेय, शिवम राणा, जसपाल रंधावा, अमीर हसन, विशाल काण्डपाल, विकास पंत श्रद्धा राणा, गुरप्रीत कौर, इरम, शोभा उप्रेती, नीलम शर्मा कृतिका बन्ना, तेजेन्द्र कौर, मेघा चावला, विक्रम सिंह, रवीन्द्रपाल सिंह, अजय सिंह, नाईस मारक, अनिकेत शर्मा, परमजीत कौर, नीरज शर्मा, नवजोत कौर, सिमरन कौर अमनदीप कौर, सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतियोगिता के संचालन में अपनी भूमिका निभाई ।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow