Hardoi: खेत से लौट रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में खेत से घास लेकर घर लौट रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। हादसे में युवक की

Jul 23, 2026 - 17:09
17 Views
Hardoi: खेत से लौट रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
खेत से लौट रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

​अरवल। थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में खेत से घास लेकर घर लौट रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। हादसे में युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहेलिया गांव निवासी अलाउद्दीन पुत्र दिलदार बुधवार रात अपने खेत से घास लेकर पैदल घर वापस आ रहे थे। रास्ते में अचानक उनका पैर एक जहरीले सांप पर पड़ गया, जिसके बाद सांप ने उन्हें डस लिया।​घटना के बाद अलाउद्दीन किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। कुछ ही देर में जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिवार के लोग निजी वाहन के जरिए उन्हें तत्काल हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
​अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बुधवार रात 10 बजे तक डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थी और उनका इलाज जारी था।

Also Read- Hardoi News: हरपालपुर में बीईओ उदय भान सिंह को दी गई विदाई, डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow