Hardoi News: हरपालपुर में बीईओ उदय भान सिंह को दी गई विदाई, डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार
Hardoi News: हरपालपुर खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान सिंह की पदोन्नति पर विदाई समारोह आयोजित। भरखनी बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संभाला अतिरिक्त प्रभार।
Report : Abhishek Trivedi
हरदोई जिले के हरपालपुर क्षेत्र में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक गरिमामय विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। हरपालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत उदय भान सिंह को पदोन्नति मिलने के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर भरखनी के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह को हरपालपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिन्होंने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र हरपालपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों ने निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। वहीं दूसरी ओर, नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में क्षेत्रीय शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी और पठन-पाठन का स्तर बेहतर होगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुराग पाण्डेय, सरोज सिंह, कुलदीप द्विवेदी, सुनीत तिवारी, विवेक यादव, वीरपाल कठेरिया, सूर्यकांत, गजेन्द्र यादव, अमित मिश्रा, दुर्गेश बाबू मिश्रा और राजीव सविता समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवागत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन का भरोसा जताया।
Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले
What's Your Reaction?




