Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली के सामने टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर घायल
Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली के सामने तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
Report : Abhishek Trivedi
हरदोई जिले के हरपालपुर कस्बे में मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कोतवाली के ठीक सामने हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ितों की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के मंगरौरा गांव निवासी गौरव त्रिपाठी (28) और उनके पिता रामकुमार (70) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों हरपालपुर कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से नकदी निकालकर बाइक से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे कोतवाली के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा होते ही आसपास के लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Also Click : यूपी में दिव्यांगजनों को दुकानों के आवंटन में मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण, राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक में कई बड़े फैसले
What's Your Reaction?




