Bazpur: पगड़ी की बैअदबी एवं मारपीट को लेकर कोतवाल को दी तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग 

बन्नाखेड़ा क्षेत्र रेहटा में देर रात्रि संदीप सिंह बाइक दिस बैलेंस हो जाने के कारण एक्सीडेंट हो गया था जिस पर प्रधान

Jul 18, 2026 - 16:39
34 Views
Bazpur: पगड़ी की बैअदबी एवं मारपीट को लेकर कोतवाल को दी तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग 
पगड़ी की बैअदबी एवं मारपीट को लेकर कोतवाल को दी तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl बन्नाखेड़ा क्षेत्र रेहटा में देर रात्रि संदीप सिंह बाइक दिस बैलेंस हो जाने के कारण एक्सीडेंट हो गया था जिस पर प्रधान सहित उनके समर्थकों ने मेरे साथ जमकर मारपीट की और पगड़ी उतार दी बाल पकड़ कर खींचा l पगड़ी की वेअदवी दी को लेकर भाकियू कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह रंधावा के नेतृत्व में कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता कर उन्हें तहरीर सौंप कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की l जिस पर  कोतवाल नरेश चौहान ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया l संजय कॉलोनी निवासी संदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह नें बताया पुलिस पुलिस के साथ भी लोगों ने हाथापाई की पुलिस नें मुश्किल युवक को एवं रैहटा के प्रधान को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचीl उन्होंने बताया 17.जुलाई को समय लगभग 09: बजे आशा स्टोन क्रेशर बैंतखेड़ी से काम करके वापिस अपने घर आ रहा था, जैसे ही बन्नाखेड़ा चौराहे पर पहुंचा तो रात में आंखो में गाडीयो की रोशनी पड़ने से मोटरसार्ईकिल डिसबैलेंस हो गयी।

अपनी मोटरसाईकिल को बैलेंस कर सम्भाल लिया गया, जिसमें किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नही आयी, घटनास्थल पर मौजूद विशाल उर्फ जस्सी.मनोज राठौर ग्राम प्रधान रैंहटा, जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र मोहन सिंह व 8-10 अन्य व्यक्तियों द्वारा बन्नाखेड़ा में को घेर लिया तथा गन्दी-गन्दी गालियां देते हुए लात घूसों के साथ बहुत बुरी तरह मारपीट करने लगे जिसमें सिर, छाती, हाथो व शरीर के अन्य कई भागो में गुम चोटें आई हैं,l मौके पर बन्नाखेड़ा पुलिस आ गइ तथा मौजूद अन्य व्यक्तियों ने उपरोक्त व्यक्तियों के चंगुल से छुड़ाया तथा विशाल उर्फ जस्सी व जसपाल सिंह उर्फ जस्सा ने पगड़ी उतारकर  के सिख धर्म की बैअदबी की गयी तथा पगड़ी वापिस नही की गयी और बाल पकड़कर गाडी में डालकर बुरी तरह मारा पीटा।उपरोक्त व्यक्तियों के चंगुल से पुलिस बालो थाना बाजपुर ले आये नही तो उपरोक्त व्यक्ति जान से मार देते। किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने कहा पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आंदोलन करेंगे किसी भी की मत गुंडागर्दी सहन नहीं करेंगे  l युवा नेता सरजीत सिंह जौहल ने कहा ग्राम प्रधान ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई यह मामला वहीं निपट सकता था लेकिन ग्राम प्रधान ने युवकों को साथ लेकर जमकर मारपीट की जो गलत है ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को शिकंजा कसना चाहिए l इस मौके पर बिट्टू डब.हन्नी चीमा,जगजीत सिंह. संदीप सिंह.निर्मल सिंह.आदि थे l वहीं दूसरे पक्ष द्वारा भी कोतवाली में दही देकर निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की l

Also Read- Jairam Ramesh Statement: 240 सीट आने के बाद उन्हें लगा निष्पक्ष चुनाव से बहुमत नहीं मिलेगा, जयराम रमेश का बीजेपी पर तीखा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow