Bazpur: अधिवक्ताओं की विजिलेंस टीम के साथ तीखी झड़प हुई पुलिस मौके पर पहुंची 

विजिलेंस टीम द्वारा सिविल कोर्ट के नायाब नाजिर को पकड़ने की सूचना पर अधिवक्ता विजय गर्ग अपनी टीम के साथ पहुंच

By INA News Desk
Jul 16, 2026 - 17:57
40 Views
Bazpur: अधिवक्ताओं की विजिलेंस टीम के साथ तीखी झड़प हुई पुलिस मौके पर पहुंची 
अधिवक्ताओं की विजिलेंस टीम के साथ तीखी झड़प हुई पुलिस मौके पर पहुंची 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl विजिलेंस टीम द्वारा सिविल कोर्ट के नायाब नाजिर को पकड़ने की सूचना पर अधिवक्ता विजय गर्ग अपनी टीम के साथ पहुंच गए बिजनेस टीम के साथ किसी बात को लेकर उनकी तीखी झडप हो गई जिस पर अधिवक्ताओं  ने जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए जिन्होंने अधिवक्ताओं को शांत करते हुए विजिलेंस टीम से वार्ता की जिस पर सिविल कोर्ट के जज एवं अपर जज और विजिलेंस अधिकारी एवं कोतवाल नरेश चौहान अधिवक्ता विजय गर्ग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार के बीच बैठकर मामला निपटाया गया l

दो भाई अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचे अधिवक्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विजिलेंस से शिकायत करने वाले रईस लाला के दो भाई उससे मिलने के लिए विजिलेंस टीम के पास पहुंचे इतने में ही अधिवक्ता विजय गर्ग अपने साथियों के साथ पहुंच गए जिन्होंने दोनों भाइयों को थोड़ा-थोड़ा कर पीटा पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों भाइयों को  बचाकर कोतवाली ले आई l वही मुंडिया पिस्तोर निवासी अनीस अहमद नें कोतवाली में तहरीऱ देकर आरोप लगाते हुए बताया कोर्ट परिसर में अपने भाई जमशेद के साथ  अपने भाई से मिलने के लिए गए थे जैसे ही पहुंचे अधिवक्ता विजय गर्ग एवं उन्होंने अपने साथियों अधिवक्ताओं के साथ बिना किसी बात के हमारे साथ मारपीट की और हमारे कपड़े फाड़ दिए जान से मारने की नीयत से हमारे ऊपर हमला किया गया पुलिस फोर्स द्वारा हमें बचाया गया पुलिस फोर्स मौके पर नहीं होती तो पता नहीं हमारे साथ क्या अंजाम होताl पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की l अधिवक्ता विजय गर्ग ने लगाए गए आरोपी को निराधार बताया यह हमें बदनाम करने की साजिश है l

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow