नशा मुक्ति टीम के सदस्य की कृपाण से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली से परिजनों द्वारा नशा मुक्ति टीम को बुलागया टीम जिस पर रात्रि के लगभग 10:30 बजे घर पहुंची जैसे ही पकड़ने का

Jul 16, 2026 - 17:52
44 Views
नशा मुक्ति टीम के सदस्य की कृपाण से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नशा मुक्ति टीम के सदस्य की कृपाण से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl दिल्ली से परिजनों द्वारा नशा मुक्ति टीम को बुलागया टीम जिस पर रात्रि के लगभग 10:30 बजे घर पहुंची जैसे ही पकड़ने का प्रयास किया युवक ने कृपाण से जानलेवा हमला कर दिया जिसके पेट में कृपाण घुसेड दी और हाथों पर भी पर किया घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए काशीपुर भेज दिया जहां चिकित्सकों  ने मृत घोषित कर दिया पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा lमृतक सरबजीत 50 वर्ष पुत्र गुरदेव निवासी गोविंदपुरी कालिका दिल्ली का प्राप्त हुआ, जिसकी जांच के उपरान्त पता चला कि मृतक सरबजीत व उसके साथी मोहम्मद दानिश, नरेश कुमार, किशन जो संबंध समिति दिल्ली नशा मुक्ति केंद्र नई दिल्ली राजेंद्र सिंह संधू पुत्र महेंद्र सिंह संधू निवासी आरसल पार्सल स्वार निवासी ने फोन की सूचना पर उनके बेटे यशदीप सिंह संधू कोसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने दिल्ली ले जाने आए थे जैसे उक्त टीम यशदीप सिंह संधू के घर पर उसे लेने गयी तो उसने कृपाण से उन पर हमला कर दिया l जिससे सरबजीत सिंह की हाथ की नस कट गई अत्यधिक खून बहने व पेट में कृपाण लगने से उसकी मृत्यु हो गईl

इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी व आलाकत्ल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया l पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया, फील्ड यूनिट व फौरेन्सिक की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया,तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद खूनआलूदा कृपाण कब्जे पुलिस लिया गया,तथा मृतक सरबजीत का बाद भरकर पंचायतनामा उसे पोस्टमार्टम हेतु एल डी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर भेजा गया,तथा अभियुक्त यशदीप सिंह संधू 40 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह संधू निवासी मुड़िया पिस्तौर वार्ड नंबर 5 बाजपुर को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया। पुलिस टीम में एसएसआई विक्रम धामी. एस आई कैलाश चंद नगर कोटी. एस आई देवेंद्र मनराल. एस आई प्रहलाद सिंह आदि थे l

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow