सांडी में सड़क हादसे का दर्दनाक अंत: बाइक से गिरकर घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

कस्बे में बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की द इलाज के दौरान लखनऊ मेडिरकल

Jul 16, 2026 - 17:34
36 Views
सांडी में सड़क हादसे का दर्दनाक अंत: बाइक से गिरकर घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
सांडी में सड़क हादसे का दर्दनाक अंत: बाइक से गिरकर घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

सांडी। कस्बे में बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की द इलाज के दौरान लखनऊ मेडिरकल कॉलेज में मौत हो गई है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना 5 जुलाई की शाम को हुई थी। सांडी कस्बे के मोहल्ला औलादगंज निवासी शाहिदथ (पुत्र वाहिद) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान औलादगंज मोहल्ले के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। वहां कई दिनों तक चले उपचार के बाद शाहिद का निधन हो गया।

Also Read- हरदोई नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, 2026-27 की निविदाएं व कई योजनाएं सर्वसम्मति से मंजूर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow