मेड़ विवाद में मां-बेटे की पिटाई, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महताबपुरवा गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मां और बेटे की बेरहमी से पिटाई

Jul 16, 2026 - 17:24
34 Views
मेड़ विवाद में मां-बेटे की पिटाई, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मेड़ विवाद में मां-बेटे की पिटाई, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हरदोई: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महताबपुरवा गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मां और बेटे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे की है। महताबपुरवा निवासी सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र नीलेश डेयरी से दूध देकर वापस घर लौट रहा था।

तभी रास्ते में गांव के ही राजेंद्र, हिमांशु, भोले और चुन्नीलाल ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।बेटे नीलेश को पिटता देख जब उसकी मां सुमन उसे बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने उन्हें भी लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में मां और बेटा दोनों घायल हो गए।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार को हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

Also Read- हरदोई नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, 2026-27 की निविदाएं व कई योजनाएं सर्वसम्मति से मंजूर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow