सीएम योगी की मेगा सौगात के लिए सम्भल तैयार, 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास-लोकार्पण

सम्भल जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बहजोई स्थित निर्माणाधीन

Jul 18, 2026 - 16:35
 0  10
सीएम योगी की मेगा सौगात के लिए सम्भल तैयार, 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास-लोकार्पण

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बहजोई स्थित निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री 569 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर विशाल जनसभा भी आयोजित होगी, जिसके लिए करीब 15 हजार लोगों की क्षमता वाला वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभा स्थल से लेकर हेलीपैड और पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं, जबकि जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय निवासी प्रमोद यादव ने मुख्यमंत्री के दौरे को सम्भल के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि जिले के बनने के बाद क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और लोगों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। कानून व्यवस्था को भी उन्होंने बेहतर बताते हुए कहा कि गरीब और आम लोग अब अधिक सुकून से जीवन जी रहे हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 569 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलना सम्भल के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को सम्भल के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं।

Also Read- Modi Cabinet Reshuffle 2026: पीएम मोदी कर सकते हैं कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।