Sambhal: इमरान मसूद के बयान पर कांग्रेस का समर्थन, बोले आरिफ तुर्की– मुसलमानों के मुद्दों पर सपा की चुप्पी सही नहीं
सम्भल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने इमरान मसूद के उस बयान का खुलकर समर्थन किया, जिसमें उन्होंने समाजवादी
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने इमरान मसूद के उस बयान का खुलकर समर्थन किया, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया था। आरिफ तुर्की ने कहा कि गठबंधन कमजोर नहीं है, लेकिन सच कहना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद एक वरिष्ठ और समझदार नेता हैं, इसलिए उन्होंने जो कहा है उसमें सच्चाई है।
आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के खिलाफ लगातार घटनाएं हो रही हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इन मुद्दों पर अपेक्षित तरीके से मुखर नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता है और इसलिए वह इमरान मसूद के बयान का समर्थन करते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत कर लिया है और कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और कांग्रेस की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने यहां तक कहा कि इस बार कांग्रेस को प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद भी मिल सकता है। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रही कार्रवाई को लेकर भी आरिफ तुर्की ने सरकार से अपील की। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी केवल आजम खान का मामला नहीं, बल्कि हजारों छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा संस्थान है। यदि कोई कानूनी या तकनीकी दिक्कत है तो सरकार उसे अपने नियंत्रण में लेकर संचालित करे, लेकिन शिक्षा के इस मंदिर को नुकसान न पहुंचाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्राओं और युवाओं के बीच बढ़ते समर्थन से पार्टी को नई ताकत मिली है। उनका कहना था कि जनता भाजपा से नाराज है और 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की पूरी संभावना है।
Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन
What's Your Reaction?




