Sambhal: रोजगार ईश्वर देता है, नफरत नहीं, तोगड़िया के बयान पर आरिफ तुर्की का पलटवार। 

सम्भल पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया द्वारा मंच से हिंदुओं से खरीदारी हिंदुओं से करो, रोजगार हिंदुओं को दो

Jan 8, 2026 - 18:23
59 Views
Sambhal: रोजगार ईश्वर देता है, नफरत नहीं, तोगड़िया के बयान पर आरिफ तुर्की का पलटवार। 
प्रवीण तोगड़िया, आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

उवैस दानिश, सम्भल 

बुधवार को सम्भल पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया द्वारा मंच से हिंदुओं से खरीदारी हिंदुओं से करो, रोजगार हिंदुओं को दो जैसे आह्वान पर अब तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के लिए यह बड़े अफसोस की बात है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

आरिफ तुर्की ने कहा कि भारत देश संविधान से चलता है और इसकी बुनियाद भाईचारे पर टिकी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रोजगार किसी के बस की बात नहीं है, ईश्वर सभी को रोजगार देता है और व्यापार व नौकरी गुणवत्ता और व्यवहार के आधार पर चलते हैं, न कि धर्म के आधार पर। उन्होंने कहा कि कोई भी खरीदार यह नहीं देखता कि सामने वाला हिंदू है या मुस्लिम, बल्कि यह देखा जाता है कि वह अच्छा डॉक्टर है या नहीं, कपड़े की क्वालिटी कैसी है और व्यापारी का व्यवहार कैसा है। क्वालिटी होगी तो व्यापार अपने आप चलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह मुल्क सभी का है और इसमें सभी का बराबरी का हक है। देश नफरत से नहीं बल्कि भाईचारे और मोहब्बत से आगे बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म का इस्तेमाल सियासत के लिए कर रहे हैं, जबकि धर्म और राजनीति अलग-अलग चीजें हैं। आरिफ तुर्की ने अपील की कि हर धर्म के लोगों को अपने धर्म पर मजबूती से चलना चाहिए, लेकिन धर्म को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। ऐसे बयानों से बचना चाहिए और समाज में अमन, भाईचारा और मोहब्बत बनाए रखनी चाहिए।

Also Read- ‘तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’: महायुति की 68 सीटों पर निर्विरोध जीत पर विपक्ष को फडणवीस का करारा तंज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow