Sambhal : राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दोषियों पर FIR और सख्त कार्रवाई की मांग

सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

Jun 24, 2026 - 21:49
32 Views
Sambhal : राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दोषियों पर FIR और सख्त कार्रवाई की मांग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के आरोपों पर सम्भल में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

सम्भल जिले के बहजोई कलेक्ट्रेट में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आरिफ तुर्की ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और वहां श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे में चंदे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे पहले एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और उसके बाद निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में अन्य मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन इतने बड़े और संवेदनशील मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

उन्होंने आशंका जताई कि केवल एसआईटी जांच के सहारे मामले को दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई और आस्था के भाव से मंदिर में दान देते हैं, इसलिए दान की राशि में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पूरे समाज के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और यदि जरूरत पड़ी तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

Also Click : Sambhal : नबी-ए-करीम और हज़रत आयशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में दी तहरीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow