Sambhal : लखनऊ अग्निकांड के बाद सम्भल में अलर्ट, कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की सख्त नजर

लखनऊ अग्निकांड के बाद सम्भल जिला प्रशासन अलर्ट पर है। चंदौसी में संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर सख्त निर्देश दिए हैं।

Jun 24, 2026 - 21:44
 0  6
Sambhal : लखनऊ अग्निकांड के बाद सम्भल में अलर्ट, कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की सख्त नजर
Sambhal : लखनऊ अग्निकांड के बाद सम्भल में अलर्ट, कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की सख्त नजर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

लखनऊ हादसे के बाद सम्भल में प्रशासनिक मुस्तैदी, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच के लिए संयुक्त टीम की छापेमारी

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद जनपद सम्भल का प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में चंदौसी में मुख्य शमन अधिकारी कृष्णकांत ओझा के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ), इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑफिसर, फायर सेफ्टी ऑफिसर और स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑफिसर की संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।

मुख्य शमन अधिकारी कृष्णकांत ओझा ने बताया कि लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में कई बच्चों की जान चली गई थी, जिसके बाद शासन और प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं।

टीम द्वारा कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और भवन की संरचनात्मक सुरक्षा का निरीक्षण किया गया तथा संचालकों को आवश्यक सुधार के लिए सुझाव भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ कोचिंग सेंटर बंद मिले और कुछ संचालक ताला लगाकर अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य शमन अधिकारी ने कहा कि ऐसे संस्थानों को चिन्हित किया जाएगा और उन पर अचानक निरीक्षण किया जाएगा।

यदि जांच में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाती हैं तो उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्धारित समय में कमियां दूर न होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि अभिभावकों ने इस पहल को बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।

Also Click : Sambhal : नबी-ए-करीम और हज़रत आयशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में दी तहरीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow