हाथरस के अमरपुर घना में जलभराव से ग्रामीण परेशान, किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हाथरस की ग्राम पंचायत अमरपुर घना में जलभराव व खराब रास्तों से ग्रामीण हलकान हैं। भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।
हाथरस। ग्राम पंचायत अमरपुर घना में जलभराव और जर्जर रास्तों के कारण ग्रामीणों का आवागमन दुभर हो गया है। समस्या के जल्द निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी शिव प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि गांव में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। विशेष रूप से जूनियर हाईस्कूल के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहने से वहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है, जिससे पूरे रास्ते में कीचड़ और जलभराव फैल जाता है।
किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारी से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोनू ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, नीरज बघेल, दुर्गेश बघेल, अश्वनी माहौर, सोनू पंडित, देवेश, अमन, रोहन, पंकज और हरिवंश सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Also Click : Kisan News: हरदोई में रबी 2026-27 के लिए तोरिया-सरसों बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान जल्द करें आवेदन
What's Your Reaction?







