Kisan News: हरदोई में रबी 2026-27 के लिए तोरिया-सरसों बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान जल्द करें आवेदन

उप कृषि निदेशक ने जनपद हरदोई के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि रबी 2026-27 सीजन के लिये तोरिया एवं सरसों

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 19:30
5 Views
Kisan News: हरदोई में रबी 2026-27 के लिए तोरिया-सरसों बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान जल्द करें आवेदन
Hardoi: उप कृषि निदेशक ने जनपद हरदोई के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि रबी 2026-27 सीजन के लिये तोरिया एवं सरसों बीज की आनलाइन बुकिंग प्रारम्भ है। किसान भाई रबी फसलों के अन्तर्गत तोरिया एवं सरसों बीज की बुकिंग विभाग के पोर्टल वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर स्वयं आनलाईन आवेदन कर सकते है। साथ ही अपने विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर भी निःशुल्क बीज बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। जनपद के समस्त किसान भाई अपनी आवश्यकतानुसार तोरिया एवं सरसों बीज की बुकिंग कर सकतें है। किसी भी फसल के लिये उपलब्ध बीज से अधिक आवेदन प्राप्त होते ही कृषको का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।
साथ ही किसान भाईयों को यह भी अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ किसान पहचान पत्र (फार्मर आई0डी0) धारक कृषकों को ही दिया जायेगा। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ नही मिलेगा। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द तोरिया एवं सरसों बीज की बुकिंग कर लें, जिससे समयान्तर्गत बीज उपलब्ध कराया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow