Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 19:24
6 Views
Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश

हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिकl की अनुमति से दिनाँक 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत  भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई।

अपर जिला जज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए तथा ए.आर.टी.ओ. व ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए तथा वादकारियों के नोटिस समय से तामील कराए जाने हेतु निर्देशित किया।जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में  प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, सी.ओ ए.आर.टी.ओ, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से स्टाफ, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता  उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow