Hardoi News: हरदोई में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक, डीएम अनुनय झा ने दिए पौधों की देखभाल और गंगा संरक्षण के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 19:07
4 Views
Hardoi News: हरदोई में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक, डीएम अनुनय झा ने दिए पौधों की देखभाल और गंगा संरक्षण के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक  में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। पौधों की जियो-टैगिंग एवं उनकी जीवितता की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
गंगा समिति की समीक्षा के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। नदी एवं जलस्रोतों में गंदे पानी की निकासी को रोकने तथा जनसामान्य को नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कछुआ तालाब का सौर्न्दयकरण करने के निर्देश दिये तथा पर्यावरण संरक्षण आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए।
इस अवसर पर डी0एफ0ओ0 शिन्दे जयन्त भीमराव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi News: राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित शिक्षिका विजयावती का डीएम कार्यालय में हुआ सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow