Hardoi: पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता, डीएम अनुनय झा ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति

By INA News Desk
Aug 8, 2026 - 13:58
40 Views
Hardoi: पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता, डीएम अनुनय झा ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण तथा गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने जनपद में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं रखरखाव के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा नियमित सिंचाई एवं देखरेख सुनिश्चित की जाए, जिससे पौधों की अधिकतम जीवितता बनी रहे। बैठक में नैना झील के विकास के संबंध में भी समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रुइयागढ़ी में वृक्षारोपण किया जाए। जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा ग्रामों में सीवेज प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कछुआ तालाब के सम्बन्ध मे जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक के दौरान हरदोई खंड शारदा नहर के अंतर्गत बिजगवा ड्रेन के पुनर्स्थापन कार्य का प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) किया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्य की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक विवरण प्रदर्शित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनर्स्थापित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए तथा हरित क्षेत्र विकसित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभागीय निदेशक जेबी शैडें, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement