Hardoi: हरदोई के इमली रोड की फिर लौटेगी पहचान, रेलवेगंज-सांडी चुंगी मार्ग पर लगाए गए 102 इमली के पौधे

हरदोई शहर के अन्तर्गत रेलवेगंज-साण्डी चुंगी मार्ग (साण्डी चुंगी हरदोई) तक को पूर्व वर्षों में इमली रोड के नाम से जाना जाता है। इस रोड

Aug 8, 2026 - 14:09
18 Views
Hardoi: हरदोई के इमली रोड की फिर लौटेगी पहचान, रेलवेगंज-सांडी चुंगी मार्ग पर लगाए गए 102 इमली के पौधे
हरदोई के इमली रोड की फिर लौटेगी पहचान, रेलवेगंज-सांडी चुंगी मार्ग पर लगाए गए 102 इमली के पौधे

‎हरदोई शहर के अन्तर्गत रेलवेगंज-साण्डी चुंगी मार्ग (साण्डी चुंगी हरदोई) तक को पूर्व वर्षों में इमली रोड के नाम से जाना जाता है। इस रोड पर इमली प्रजाति के पौधों का रोपण काफी पूर्व वर्षों में किया गया था। उक्त इमली वृक्ष परिपक्व / सूख जाने अथवा ऑधी तूफान आदि में गिर जाने पर इमली के पेड़ अस्तित्व में नही रहे, परन्तु उक्त मार्ग को इमली मार्ग के नाम से आज भी जाना जा रहा है, जिसे अब सरकुलर रोड कहते है। जिलाधिकारी महोदय हरदोई द्वारा उक्त रेलवेगंज-साण्डी चुंगी मार्ग (साण्डी चुंगी हरदोई) पर एवेन्यू वृक्षारोपण के अन्तर्गत इमली के पौधों का रोपण कराये जाने के निर्देश दिये गये जिससे कि उक्त मार्ग पर पूर्व वर्षों की भॉति इमली के पौधों का रोपण कर शहर वासियों को यादगार बनी रहे।

‎जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में रेलवेगंज से साण्डी चुंगी तक रिक्त/उपयुक्त जगहो पर वर्षाकाल 2026 में इमली के लगभग 5-6 फिट ऊँचाई के स्वस्थ 102 पौधों का रोपण मार्ग के दोनो किनारे सामाजिक वानिकी वन एंव वन्य जीव प्रभाग हरदोई द्वारा वन जमा योजना के अन्तर्गत कराया गया है। उक्त रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा हेतु पौधों में आयरनगार्ड लगवा दिये गये है। पौधों की सुरक्षा एंव देख-रेख, सिंचाई आदि के लिए सुरक्षा श्रमिक लगाये गये है। हरदोई शहर वासियों से अपील है कि इमली रोड़ पर रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा एंव देख-रेख प्रत्येक शहरवासी अपने द्वारा रोपित किये गये पौधों भॉति सुरक्षा करने का कष्ट करें जिससे उक्त मार्ग का नाम पुर्नजीवित रह सके।

Also Read- PM Modi Apology News: 'शर्मिंदा हूं, खुद को आईने में नहीं देख सकती', Jantar Mantar Protest में PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow