Sitapur: उर्वरक से पहले गांव-गांव फार्मर आईडी शिविर लगें : नवल किशोर मिश्रा 

आजाद अधिकार सेना जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर प्रदेश में उर्वरक

Jul 30, 2026 - 21:10
37 Views
Sitapur: उर्वरक से पहले गांव-गांव फार्मर आईडी शिविर लगें : नवल किशोर मिश्रा 

   संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: आजाद अधिकार सेना जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर प्रदेश में उर्वरक वितरण के लिए लागू की गई फार्मर आईडी व्यवस्था पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है।
नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि किसानों के हित में फार्मर आईडी व्यवस्था लागू करना सरकार का सराहनीय कदम है। इससे वास्तविक किसानों की पहचान होगी और उर्वरक व अन्य कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा। 
उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था लागू करने से पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनवा दी जाती, तो वर्तमान में फैले भ्रम और विरोध से बचा जा सकता था। अभी भी जिन किसानों की आईडी नहीं बनी है, उनके लिए ग्राम स्तर पर विशेष पंजीकरण शिविर और व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं। जानकारी के अभाव में कई किसान असमंजस में हैं और उन्हें उर्वरक लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग की कि कृषि विभाग गांव-गांव जाकर पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनवाए और तब तक किसानों को उर्वरक देने की व्यावहारिक व्यवस्था की जाए, ताकि कोई किसान आईडी के अभाव में वंचित न रहे।

Also Read- Deoband: तमंचा दिखाने के विवाद में हुई शिवा की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; तीन फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow