Sambhal: 35 बीघा की कथित अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, डीएम के निर्देश पर घुंघावली में बड़ी कार्रवाई

तहसील के गांव घुंघावली में लगभग 35 बीघा भूमि पर की जा रही कथित अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख

Jul 30, 2026 - 21:03
35 Views
Sambhal: 35 बीघा की कथित अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, डीएम के निर्देश पर घुंघावली में बड़ी कार्रवाई
35 बीघा की कथित अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, डीएम के निर्देश पर घुंघावली में बड़ी कार्रवाई

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल तहसील के गांव घुंघावली में लगभग 35 बीघा भूमि पर की जा रही कथित अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरोप है कि बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉट काटे जा रहे थे और बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम विकास चंद्र के नेतृत्व में विनियमित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल का जायजा लिया और संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि बिना सक्षम प्राधिकारी से लेआउट पास कराए प्लॉटिंग करना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम विकास चंद्र ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने वहां मकान बना लिए हैं, उन्हें पहले नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है और बिना लेआउट स्वीकृति के प्लॉट बेचने या विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और स्वीकृत लेआउट की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow