Deoband: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं लोग: पंडित सतेंद्र

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि असम में आई भीषण

Jul 30, 2026 - 20:59
43 Views
Deoband: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं लोग: पंडित सतेंद्र

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि असम में आई भीषण बाढ़ के कारण हजारों परिवारों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। अनेक लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। ऐसे में भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत लगातार बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से राहत सामग्री एकत्र करने के लिए विशेष अभियान चलाने और आम लोगों व संस्थाओं के सहयोग को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देवबंद सहित पूरे जिले के सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों को मानवता के इस संकट में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow