असम राजभवन में सम्मानित हुए हरदोई के प्रोफेसर डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यपाल से हुई विशेष मुलाकात

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रख्यात शिक्षाविद् एवं प्रोफेसर डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को असम राजभवन

Jun 6, 2026 - 16:44
32 Views
असम राजभवन में सम्मानित हुए हरदोई के प्रोफेसर डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यपाल से हुई विशेष मुलाकात
असम राजभवन में प्रो. डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का सम्मान, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया आमंत्रित

हरदोई। विकासखंड टोडरपुर के ग्राम बुढ़नपुर निवासी एवं स्वर्गीय धीरेंद्र नाथ त्रिवेदी (पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन शाहाबाद) के पुत्र तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने हरदोई जनपद का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को असम राजभवन में आमंत्रित किया। इस अवसर पर दोनों के बीच आगामी पुस्तक के विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के उपरांत राज्यपाल महोदय ने उन्हें स्नेहपूर्वक राजभवन में आयोजित भोज में भी आमंत्रित किया।

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ग्राम बुढ़नपुर निवासी शशांक त्रिवेदी के छोटे भाई हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे हरदोई जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार अध्ययन और आत्मविकास का प्रयास करते रहना चाहिए।

जानकारी के अनुसार डॉ. सुधांशु त्रिवेदी प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (आईएएस) परीक्षा में भी प्रतिभाग किया था और साक्षात्कार चरण तक पहुंचे थे। वर्तमान में वे शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं तथा देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Also Read- पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में मतगणना से पहले ही आम आदमी पार्टी को मिली बंपर बढ़त, 80 प्रत्याशी निर्विरोध जीते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow