Hardoi: विधायक श्याम प्रकाश व सांसद जयप्रकाश रावत को भेंट की गई उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक

उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक जनप्रतिनिधियों को भेंट कर विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं

By INA News Desk
Jun 6, 2026 - 16:34
61 Views
Hardoi: विधायक श्याम प्रकाश व सांसद जयप्रकाश रावत को भेंट की गई उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक
विधायक श्याम प्रकाश व सांसद जयप्रकाश रावत को भेंट की गई उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक

हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक जनप्रतिनिधियों को भेंट कर विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी साझा की जा रही है। इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश को उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश की कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बागवानी विकास, किसानों को दी जा रही सुविधाओं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर चर्चा की गई।

वहीं दूसरी ओर हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत को भी जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की। सांसद ने विभाग द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि बागवानी क्षेत्र के विकास से किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उद्यान विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया तथा विभागीय अधिकारियों को जागरूकता अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Also Read- Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow